पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों का 51 हजार करोड़ रुपए का कर्ज भी माफ करें पीएम: अाप

किसानों का 51 हजार करोड़ रुपए का कर्ज भी माफ करें पीएम: अाप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘पंजाब जोड़ो’अिभयान के तहत आप से जुडे़ 7 लाख लोग : मान

आमआदमी पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी से किसानों पर चढ़े 51 हजार करोड़ रुपए के कर्ज को माफ करने की मांग की है। पीएम को लिखे लैटर में पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने दलील दी है कि 2012 से लेकर 2015 तक पब्लिक सेक्टर बैंकों ने उद्योगपतियों के एक लाख 14 हजार करोड़ रुपए के कर्जों को खत्म किया है ऐसे में पंजाब के किसानों द्वारा कर्जे के कारण की जा रही खुदकुशियों को देखते हुए उनके कर्ज को भी माफ किया जाए।

लैटर में कहा गया है कि पीएम के निर्देशों पर ही आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन ने सरकारी बैंकों को अपनी बैलेंस शीटें साफ रखने के लिए मर चुके कर्जों को खत्म करने को कहा है। खैहरा ने आरबीआई से आरटीआई में जानकारी लेकर बताया है कि पिछले दस वित्तीय सालों में 2.11 लाख करोड़ के मर चुके कर्जों को खत्म किया गया है। 2012-15 के तीन वित्तीय सालों में एक लाख 14 हजार करोड़ रुपए के कर्ज खत्म किए गए। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि महज 2015 के वित्तीय साल में 52542 करोड़ रुपए के मर चुके कर्जों को खत्म किया गया।

खैहरा ने कहा कि आरबीआई के गवर्नर यह भी कहते हैं कि मर चुके कर्जों को खत्म करने के बावजूद पीएसयू बैंकों के पास धन की कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा, आपकी एनडीए सरकार धनाढ्य उद्योगपतियों के कर्जों को खत्म कर रही है लेकिन किसानों को मंझधार में छोड़ रही है जो खुदकुशियां करने को मजबूर हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...