डॉग शो: 45 ब्रीड्स और 291 एंट्रीज आईं तिब्बतीमेस्टिफ: डॉग शो का शेर
लेजरवैली सेक्टर-10 में रविवार को कोई लोग डॉग्स के साथ सेल्फी खिंचाते दिखे तो कोई उनको पुचकराते हुए। ये सब हो रहा था केनल क्लब द्वारा करवाए गए डॉग शो में। शो में 291 डॉग्ज की एंट्री आई और 45 डॉग ब्रीड्स। डॉग ब्रीड्स को 10 ग्रुप में बांटा गया था। इसमें दुनिया के सबसे महंगे डॉग की नस्ल, तिब्बती मेस्टिफ, भी देखने को मिली। इस ब्रीड के ब्लैक ब्राउन कलर के डॉग इसमें देखने को मिले। तिब्बती मेस्टिफ के ब्राउन कलर के डॉग का नाम उसके मालिक ने डिलॉन्ग रखा है। इसके मालिक आलोक नंदा इसे नैनीताल से लेकर आए थे। -विस्तृत पेज 3 पर
तिब्बती मेस्टिफ सबसे पहले तिब्बत में मॉनक्स और लामा की सुरक्षा करते थे। 1847 में इसे इंग्लैंड की क्वीन विक्टोरिया को भारत के वाइस रॉय ने दिया। 1874 में प्रिंस ऑफ वेल्स ने इसे इंपोर्ट करवाया। 1875 के अलेग्जेंडर पैलेस शो में इसे दिखाया। -
हिस्ट्री ऑफ मेस्टिफ
वर्ष 2014 में चीन में इस नस्ल का डॉग 10 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत में बिका था जबकि लंदन में वर्ष 2011 में यह 6.8 करोड़ रुपए में बिका था।
{ 26 ऊंचे मेल 24 इंच ऊंची फीमेल मेस्टिफ किसी भी तापमान में रह सकता है।
{ पूरे मैच्योर होने तक इसे 4 से 7 साल लगते हैं।
ये है खास