पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोटापे को दूर करने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी ही कामयाब: डॉ. प्रदीप चौबे

मोटापे को दूर करने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी ही कामयाब: डॉ. प्रदीप चौबे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब-चंडीगढ़में 33% लोग मोटापे का सामना कर रहे हैं। मोटापे की ये बढ़ती बीमारी हाईपरटेंशन, डायबिटीज, हार्ट और लिवर के साथ आॅर्थो की कई बीमारियों का कारण बन गया है। इससे बचने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी ही एकमात्र विकल्प था। मोटापे को दूर करने का शॉर्टकट कहे जाने वाली बेरियाट्रिक सर्जरी अब और भी आसान हो गई है। इस सर्जरी में अब बड़े सर्जिकल प्रोसिजर की जरूरत नहीं रही, बल्कि लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से भी ये बेरियाट्रिक सर्जरी संभव हो गई है। ये बात पदम् श्री और बेरियाट्रिक सर्जन डॉ. प्रदीप चौबे ने ओबेसिटी एंड मेटाबोलिक सर्जरी सोसायटी ऑफ इंडिया (ओएसएआईसीओएन) की एनुअल कांफ्रेंस में कही। जिन लोगों को बॉडी मास इंडेक्स 32.5 किलोग्राम/एम2 से ज्यादा है, उन्हें बेरियाट्रिक सर्जरी की जरूरत होती है। लोग बेरियाट्रिक सर्जरी को लाइपोसक्शन जैसा कास्मेटिक प्रोसिजर समझ लेते हैं। बेरियाट्रिक सर्जिकल प्रोसिजर में अभी तक शरीर में एक बड़े हिस्से में कट लगाना पड़ता था। अब बेरियाट्रिक सर्जरी में लेप्रोस्कोपी (कीहोल) सर्जिकल तकनीक की मदद से कोशिकाओं को कम से कम नुकसान पहुंचाए बगैर करना आसान हो गया है।

पंजाब में डायबिटीज का बड़ा कारण है मोटापा

डॉ.चौबे कहते हैं कि अभी तक मोटापा अमीर या संपन्न लोगों की बीमारी मानी जाती थी। अब लाइफ स्टाइल और फूड हैबिट की वजह से मोटापा हर वर्ग की बीमारी बन गया है। देश में इस समय 41 मिलियन से ज्यादा लोग मोटापे का सामना कर रहे हैं। हाल ही में हुए सर्वे में पंजाब की करीब 40 प्रतिशत आबादी मोटापा या ज्यादा वजन का सामना कर रही है।

खबरें और भी हैं...