संवाद साहित्य मंच ने सेक्टर-40 सी में त्रिभाषीय काव्य गोष्ठी कराई
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बसंत पंचमी बनाई, कई कार्यक्रम हुए
वैलेंटाइन-डे पर पीयू के गर्ल्स हास्टल बंद करने पर एसएफएस ने किया प्रदर्शन
सेंट हरी पब्लिक स्कूल में एनुअल फंक्शन, चीफगेस्ट रहे संजय टंडन
मनीमाजरा| वैलेंटाइन-डेपर पीयू के गर्ल्स हॉस्टलों को बंद किए जाने के विरोध में स्टूडेंट्स फॉर सोसायटी ने कैंपस में प्रदर्शन किय। वैलेंटाइन-डे के लिए पीयू प्रशासन के आदेशों की वजह से पीयू के सभी हॉस्टलों के गेट बंद रहे। पीयू के सभी हॉस्टलों के मेन गेट सुबह आठ बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। गर्ल्स स्टूडेंट्स को अपने हॉस्टलों से बाहर जाने से रोक दिया गया है। डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल की ओर से सभी गर्ल्स हॉस्टलों के वार्डन को ये सर्कुलर जारी किया गया है।
चंडीगढ़. संवादसाहित्य मंच की ओर से शनिवार को सेक्टर-40सी में त्रिभाषीय काव्य गोष्ठी कराई गई। इसमें चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के कवियों ने भाग लिया। गोष्ठी में समालोचक और कवि डॉ. रमेश कुंतल मेघ चीफ गेस्ट रहे। अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष केके शारदा ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशि प्रभा ने किया। कवि और व्यंग्यकार प्रेम विज ने अपनी कविता तलाश जारी है का काव्य पाठ किया।