पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीडीएस 1 एग्जाम, 18 हजार हुए अपीयर

सीडीएस-1 एग्जाम, 18 हजार हुए अपीयर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंबाइंडडिफेंस सर्विस (सीडीएस-वन) के लिए शहर के एग्जामिनेशन सेंटरों में हुए एंट्रेंस में 18000 से ज्यादा स्टूडेंट्स अपीअर हुए। एंट्रेंस के लिए शहर में 20 सेंटर बनाए गए थे। चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा के लिए अकेला एग्जामिनेशन सेंटर था। देशभर में सीडीएस-वन में 3 लाख 19 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स अपीअर हो रहे हैं। यूपीएससी की ओर से लिए गए इस एंट्रेंस के बाद सीडीएस ट्रेनर कुनाल सिंह के मुताबिक आर्मंड फोर्सेस की 463 सीटों के लिए हर साल केंडिडेट की संख्या बढ़ रही है। इस एंट्रेंस के बेस पर इंडियन मिलिट्री अकेडमी, ऑफिसर ट्रेनिंग अकेडमी, इंडियन नेवल अकेडमी और एयर फोर्स अकेडमी में एडमिशन मिलेगी।

आसान था इस बार पेपर

कुनालसिंह बताते हैं कि इस बार का सीडीएस-वन एंट्रेंस कुछ हद तक आसान था। एग्जाम में हिस्ट्री, कल्चर, वर्ल्ड एंड इंडियन पॉलिटिक्स, इकनॉमिक्स, ज्योग्राफी, जनरल साइंस और करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल पूछे गए थे। पेपर के हिसाब से इस बार साइंस बैकग्राउंड के स्टूडेंट्स को फायदा होगा। मैथ का हिस्सा थोड़ा लेंथी जरूर था।

खबरें और भी हैं...