पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फारमर्स सर्विस सेंटर किसानों को देंगे लेटेस्ट टेक्निकल असिस्टेंस

फारमर्स सर्विस सेंटर किसानों को देंगे लेटेस्ट टेक्निकल असिस्टेंस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानोंको क्वालिटी और लेटेस्ट टेक्रीकल असिस्टेंस देने के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने स्टेट में फारमर्स सर्विस सेंटर बनाने को मंजूरी दे दी है। यह फैसला, पंजाब भवन में हुई मीटिंग में लिया गया।

सीएम ने कहा, आज के दौर में जब किसानों के इनपुट खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं और उसकी आमदनी लगातार गिर रही है, ऐसे में एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विस को मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए सर्विस सेंटर बनाकर दिए जाएंगे इसके लिए पीएयू अपना प्रतिबद्ध स्टाफ फील्ड में उपलब्ध करवाएगी। इसके अलावा यह स्टाफ खेती को आने वाली चुनौतियों संबंधी भी जानकारी और उसके हल के बारे में बताएगा। सीएम ने कहा, वर्तमान स्थिति में किसानों को खेती संकट से निकालने की जिम्मेवारी पीएयू और पंजाब एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट पर है। उन्होंने कहा, इन दोनों संगठनों और कृषि विज्ञान केंद्रों को अपने सभी स्रोतों का उपयोग करके खेती को लाभप्रद धंधा बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा, किसानों के हितों की रक्षा करना सरकार का नैतिक कर्तव्य है और खेती विभाग में यंग टेलेंट को लाने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

मीटिंग में मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी सुरेश कुमार, सीएम के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी गगनदीप बराड़ और केजेएस चीमा पीएयू के वीसी डॉ बीएस ढिल्लों भी हाजिर थे।

खबरें और भी हैं...