यूएस सुप्रीम कोर्ट के जज स्कलिया का निधन, श्रीकांत ले सकते हैं जगह
अमेरिकीसुप्रीमकोर्ट के जज एंटोनिन स्कलिया (79) का शनिवार रात नींद में ही निधन हो गया। वे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में इटालियन मूल के पहले जज थे। उनकी जगह चंडीगढ़ में जन्मे भारतीय मूल के श्रीकांत श्री श्रीनिवासन (48) को जज बनाए जाने की प्रबल संभावना है। लेकिन नए राष्ट्रपति के पद संभालने में महज 11 महीने बचे हैं, इसलिए राष्ट्रपति चुनाव में नई नियुक्ति मुद्दा बन गई है।
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वे नया जज नियुक्त कर रहे हैं, जबकि राष्ट्रपति पद के सभी रिपब्लिकन दावेदारों ने उन्हें नए राष्ट्रपति के पद संभालने तक नियुक्ति नहीं करने को कहा है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में एक बार नियुक्त होने के बाद जज ताउम्र जज रहता है। उसे केवल मौत, इस्तीफा या महाभियोग ही पद से हटा सकते हैं। इसलिए कोई भी पद रिक्त होने पर राष्ट्रपति अपनी पसंद और विचारधारा का जज नियुक्त करने की जल्दी में रहते हैं। सीएनएन के अनुसार, नए जजों की कोई भी सूची श्री श्रीनिवासन से शुरू होती है। वे अभी डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स के सदस्य हैं। यह पद सुप्रीम कोर्ट तक जाने की सीढ़ी माना जाता है। जस्टिस स्कलिया के रहने तक सुप्रीम कोर्ट में कंजर्वेटिव जजों का 5-4 से बहुमत था। अब कंजर्वेटिव और लिबरल दोनों 4-4 हो गए हैं। जस्टिस स्कलिया की नियुक्ति 1986 में तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन ने की थी। तब से 30 साल तक उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले किए। राष्ट्रपति ओबामा ने उन्हें एक ‘एक्स्ट्राऑर्डिनरी ज्यूडिशियल थिंकर’ बताया है।
पद्मनाभ श्रीकांत श्रीनिवासन का जन्म चंडीगढ़ में 23 फरवरी 1967 को हुआ था। उनका परिवार तमिलनाडु के तिरुनेलवेलि से आया था। बाद में वे अमेरिका चले गए जहां उनके पिता कैंसस यूनिवर्सिटी में गणित के प्रोफेेसर थे। उनकी मां भी वहीं आर्ट इंस्टीट्यूट में पढ़ाती थीं। श्रीनिवासन ओबामा के प्रिंसिपल डेप्यूटी सॉलिसिटर जनरल थे। 2013 में राष्ट्रपति ओबामा ने अमेरिका के दूसरे सबसे ताकतवर कोर्ट में जज बनाया। यूएस कोर्ट्स ऑफ अपील फॉर डिस्ट्रक्ट ऑफ कोलंबिया के जज बनने वाले वे पहले भारतवंशी अमेरिकी हैं।
जज की नियुक्ति मुद्दा क्यों ?
अमेरिकामें राष्ट्रपति जज को मनोनीत करता है। लेकिन नियुक्ति के लिए सीनेट की मंजूरी जरूरी होती है। अगर राष्ट्रपति ओबामा नया जज नियुक्त करते हैं तो उसे सीनेट में 97-0 से मंजूरी जरूरी है। सीनेट में बहुमत रिपब्लिकन दल का है। इनमें टैड क्रूज और मार्को रूबियो भी शामिल हैं जो राष्ट्रपति पद के लिए टिकट की दौड़ में हैं। रिपब्लिकन पार्टी ओबामा को नया जज नियुक्त नहीं करने की सलाह दे रही है।
अगर ओबामा किसी को नियुक्त करें तो सीनेट मंजूरी देने में देर, देर और देर करे।’ -डोनाल्ड ट्रम्प
‘जबतक नए राष्ट्रपति का चुनाव हो जाए यह पद नहीं भरा जाना चाहिए।’
-मिच मैकोनैल(सीनेट बहुमत दल के नेता)
डेमोक्रेट राष्ट्रपतियों ने इन्हें नियुक्त किया
रूथबी गिंसबर्ग (82), सोनिया सोटोमेयर (61), स्टीफन ब्रेयर (77), एलीना कगन (55) ये सभी लिबरल कहलाते हैं।
रिपब्लिकनराष्ट्रपतियों ने इन्हें नियुक्त किया
चीफजस्टिस जॉन रॉबर्ट्स (61), क्लेरेंस थॉमस (67), एंथनी कैनेडी (79), सैम्युअल एलिटो (65)। ये सभी कंजर्वेटिव कहलाते हैं।
{रिपब्लिकन नेताओं ने कहा; ओबामा चुनाव से पहले करें नियुक्ति
एंटोनिन स्कलिया