बच्चों के हाथ बंधी एक डोर में उड़ीं 150 पतंगें
शहरके स्कूलों और कॉलेजों में शुक्रवार को बसंत पंचमी मनाई गई। इस दाैरान कई स्कूलों में काइट फ्लाइंग कंपीटिशन हुआ तो कई स्कूलों में स्पेशल असेंबली हुई। कई तरह की एक्टिविटीज स्कूल में करवाई गईं। कहीं पेरेंट्स बुलाए गए तो कहीं सरसस्वती वंदना हुई। स्कूल हो या कॉलेज पंतग तो सभी ने उड़ाई लेकिन गुरुकुल की पतंग खास रही कि क्योंकि यह कई फीट हवा में गई और एक ही डाेर पर 150 पतंग बांधकर उडाई गईं। प्रोफेशनल्स ने ऐसा किया और स्टूडेंट्स ने उनसे सीखा भी कि किस तरह से एक डोर में कई पतंगों को उड़ा सकते हैं। आशियाना पब्लिक स्कूल सेक्टर-46 में सरस्वती पूजा हुई। वहीं काइट फ्लाइंग एक्टिविटी हुई। इस मौके पर लिम्का बुक ऑफ िरकॉर्ड होल्डर देवेंदर पाल सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य स्कूल कॉलेज में भी फंक्शन हुए।
देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन-36 में काइट फ्लाइंग, डिश मेकिंग, फ्लावर अरेंजमेंट के साथ डांस भी हुआ। स्टूडेंट्स को येलो कलर की मिठाई बांटी।
आशियाना पब्लिक स्कूल सेक्टर-46 में शुक्रवार को सरस्वती पूजा के साथ बसंत पंचमी की शुरुआत हुई। इसके बाद काइट फ्लाइंग एक्टिविटी हुई। इस मौके पर लिम्का बुक ऑफ िरकॉर्ड होल्डर देवेंदर पाल सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
सॉपिंस स्कूल सेक्टर-32 में पेरेंट्स को भी खास तौर पर बुलाया गया था। पेरेंट्स ने स्टूडेंट्स के साथ मिलकर पतंग उडाई। बच्चे ऊपर जाती पतंग को देखकर काफी खुश हुए।
एसडी स्कूल सेक्टर-32 में स्टूडेंट्स यलो कलर की ड्रेस डालकर आए और खाने की चीजें भी वही लेकर आए थे जो येलो कलर की हों। स्टूडेंट्स ने सरस्वती वंदना की और पतंग उड़ाईं।
शारदा सर्वहितकारी स्कूल सेक्टर-40 में शुक्रवार को स्पेशल असेंबली हुई। इस दौरान स्टूडेंट्स ने भजन गाए। स्कूल टीचर्स ने स्टूडेंट्स को जीवन में बसंत के महत्व के बारे में बताया
गुरुकुल जीरकपुर में बसंत पंचम पर काइट ट्रेन एक्टिविटी हुई। इसमें गुजरात काइट फेस्टिवल के विजेता नरेश कुमार को बुलाया गया। स्टूडेंट्स ने एक डोर में 150 पतंगों को उड़ाया। टीचर्स भी स्टूडेंट्स के साथ फेस्टिवल में शामिल हुए।
भवन विद्यालय सेक्टर-27 में स्टूडेंट्स के ग्रुप संस्कारा ने स्पेशल असेंबली कराई। इसमें टीचर्स भी मौजूद रहे।
श्री गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-35 में अरदास दिवस पर रागी रविंद्र सिंह और साथियों ने कीर्तन किया।
सेंट जेवियर्स स्कूल सेक्टर-44 में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इस दौरान स्कूल कैंपस में सरस्वती वंदना हुई। स्टूडेंट मां सरस्वती के रूप आईं और स्टूडेंट्स को बसंत पंचमी के बारे में बताया गया।