सीएलटीए-आएटा टेनिस 15 से 17 तक
चंडीगढ़| चंडीगढ़लॉन टेनिस एसोसिएशन द्वारा सीएलटीए-आएटा चैंपियनशिप सीरीज(सीएस-7) टेनिस टूर्नामेंट फॉर बॉयज एंड गर्ल्स अंडर-14 और अंडर-18 का आयोजन सीएलटीए स्टेडियम-10 में किया जाएगा। इसके मुकाबले 15 से 19 फरवरी तक होंगे जबकि इसके क्वालिफाइंग मैच 13 और 14 फरवरी को खेले जाएंगे। युवा टेनिस स्टार्स में इसके लिए शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। 77 खिलाड़ी क्वालिफाइंग इवेंट के लिए अपने नाम दे चुके हैं। बॉयज अंडर-14 में 31 और गर्ल्स अंडर-14 में 7 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं जबकि बॉयज अंडर-18 में 26 और गर्ल्स अंडर-18 में 13 खिलाड़ियों ने अपनी एंट्री दी है।