पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 16 स्टेडियम ने गुरुसागर एकेडमी को 3 विकेट से हराया

16 स्टेडियम ने गुरुसागर एकेडमी को 3 विकेट से हराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| सीसीएहरियाणा गोल्ड कप में सेक्टर-16 स्टेडियम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की है। उन्होंने यहां पर गुरु नानक पब्लिक स्कूल-36 में खेले गए मैच में गुरुसागर क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से मात दी। मैच में गुरुसागर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 149 रन बनाए। टीम की ओर से वीनस ने 52 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली जबकि विदुश ने 13 रन बनाए। सेक्टर-16 स्टेडियम की ओर से नवीन ने 30 रन देकर तीन बल्लेबाजों को चलता किया जबकि दीपक ने 15 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सेक्टर-16 स्टेडियम की टीम ने 27 ओवरों में सात विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से लक्ष्य ने 61 गेंदों पर 69 रन की शानदार पारी खेली जबकि नवीन ने 21 रन का योगदान दिया। गुरुसागर एकेडमी की ओर से गुनीत ने तीन बल्लेबाजों को चलता किया जबकि प्रिंस ने दो विकेट चटकाए।

खबरें और भी हैं...