बिना डाॅक्यूमेंट के 19 ऑटोरिक्शा इम्पाउंड
डीजलऑटोरिक्शाको पूरी तरह से बंद करने के लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) ने अब उन ऑटोरिक्शा पर कार्रवाई शुरू कर दी है जो बिना डॉक्यूमेंट्स के चलाए जा रहे हैं। मंगलवार को एसटीए ने अलग-अलग जगहों पर नाके लगाकर ऐसे ही ऑटोरिक्शा वालों पर कार्रवाई की। 19 ऑटोरिक्शा को इम्पाउंड कर पुलिस स्टेशन में खड़ा कर दिया गया है जबकि 22 ऑटोरिक्शा के चालान काटे गए हैं। जो ऑटोरिक्शा पंजाब और मोहाली से डीजल वाले रहे हैं और बार-बार चालान काटने के बावजूद यहां लगातार रहे हैं, अब उनको भी इम्पाउंड करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शाम के वक्त डीजल ऑटोरिक्शा के चंडीगढ़ में आने की शिकायतों के बाद अब शाम को भी चेकिंग की जाएगी। पुलिस को कहा गया है कि अगर ऐसा कोई ऑटोरिक्शा आता है तो उसका चालान काटा जाए। एसटीए के पास दो मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर हैं। एसटीए को जल्द ही अब 20 नए मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर मिलेंगे जिसके लिए स्पिक को रिक्रूटमेंट जल्द फाइनल करने के लिए कहा गया है।