पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 22 लाख से बनी पहली पक्की अपनी मंडी

22 लाख से बनी पहली पक्की अपनी मंडी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-15में बुधवार को लगने वाली अपनी मंडी का स्थल 22 लाख से नगर निगम ने पक्का करवा दिया। वहां पर 200 टू व्हीलर्स के लिए पार्किंग भी बनाई गई। सेक्टर 15 की शहर की पहली अपनी मंडी हो गई है जिसका पक्का स्थल बना है। पक्की बनाई गई अपनी मंडी का मंगलवार को चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने नारियल तोड़कर उद्घाटन किया। इस दौरान एरिया काउंसलर सौरभ जोशी भी मौजूद थे। इसके अलावा रेजिडेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे। चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने कहा कि हमने शहर की 12 अपनी मंडियों में बदलाव करने का फैसला लिया है। उनमें सेक्टर 15 की अपनी मंडी पहली है। जिसे पक्का किया गया। टू व्हीलर की पार्किंग स्पेस बनाई गई। इसमें लगने वाले डे मार्केट के धड़ों का एरिया भी एक समान किया गया। इससे अब कोई अपनी फड़ी ज्यादा एरिया में नहीं लगा सकेगा। यह शहर की पहली अपनी मंडी है। इस कार्य के लिए एरिया काउंसलर सौरभ जोशी की कोशिश की सरहाना करता हूं। जिन्होंने वार्ड डवलपमेंट फंड से इसे बनवाया है। एरिया काउंसलर सौरभ जोशी ने कहा कि अपनी मंडी में सब्जी और फ्रूट खरीदने वालों को टू व्हीलर रोड किनारे नहीं लगाने पड़ेंगे।

मेयर अरुण सूद ने कहा कि सेक्टर-15 की अपनी मंडी के उद‌्घाटन की जानकारी नहीं है। मंगलवार को मुंबई में स्मार्ट सिटी समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। काउंसलर ने चीफ इंजीनियर से उद्घाटन करवा लिया तो कोई मतभेद वाली बात नहीं है।

काउंसलर सौरभ जोशी का कहना है कि सोमवार को अपनी मंडी का उद‌्घाटन मंगलवार को करने का कार्यक्रम बनाया था। क्योंकि बुधवार को अपनी मंडी लगनी है। फंक्शन छोटा था इसलिए उद‌्घाटन के लिए मेयर से बात नहीं की।

खबरें और भी हैं...