चंडीगढ़ पहुंची शिवानंद महाराज की चरण पादुका, दर्शन के लिए उमड़े भक्त
चंडीगढ़ | सेक्टर-29के शिवानंद आश्रम में महाराज की चरण पादुका के दर्शनों के लिए दिन भर भक्तों का आना जाना लगा रहा। डिवाइन लाइफ सोसायटी के प्रेसिडेंट एफलाल कंसल ने बताया कि ये चरण पादुका यात्रा 22 अक्टूबर 2015 में उतराखंड आश्रम से शुरू हुई थी। अब तक लगभग 22 स्टेट्स बंगलादेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, आंधप्रदेश, केरल, तामिलनाडु,उड़ीसा, यूपी में जा चुकी है। चंडीगढ़ के बाद पंजाब में जालंधर जाएगी। ये यात्रा पंजाब हरियाणा होते हुए 16 फरवरी 2016 को उतराखंड के आश्रम में संपूर्ण होगी।