पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हवाई यात्राओं में खट्टर ने पूर्व सीएम हुड्डा को भी पीछे छोडा़

हवाई यात्राओं में खट्टर ने पूर्व सीएम हुड्डा को भी पीछे छोडा़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| मितव्ययताके नाम पर पहले सरकारी विमान खरीदने से इनकार किया। फिर कभी वॉल्वो बस, कभी मेट्रो तो कभी शताब्दी में यात्राएं करके सादगी जताने की कोशिश की। इसके बावजूद सीएम खट्टर ने हवाई यात्राओं के मामले में पूर्ववर्ती सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

हुड्डा के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में 18 करोड़ 10 लाख 08 हजार 211 रुपए खर्च किए थे। जबकि मौजूदा सीएम खट्टर 14 माह के कार्यकाल में अब तक 3 करोड़ 30 लाख 34 हजार 521 खर्च कर चुके हैं। इस हिसाब से जहां हुड्डा हर महीने हवाई यात्राओं पर औसतन 15.73 लाख रुपए खर्च रहे थे, वहीं खट्टर का औसत मासिक खर्च 23.59 लाख रुपए मासिक है। इसमें एयरक्राफ्ट वीटी-एचआरए और हेलिकॉप्टर वीटी एचआरवाई के ईंधन और रखरखाव का खर्च भी शामिल है। आरटीआई के माध्यम से हाल ही मिली एक जानकारी में यह खुलासा हुआ है।

49फीसदी ज्यादा खर्च: आरटीआईके मुताबिक मौजूदा मुख्यमंत्री हवाई यात्राओं पर 49 फीसदी राशि ज्यादा खर्च कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...