पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचकूला के पूर्व एसीपी देशबंधु की जमानत याचिका कोर्ट में मंजूर

पंचकूला के पूर्व एसीपी देशबंधु की जमानत याचिका कोर्ट में मंजूर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | पंचकूलाके पूर्व एसीपी देशबंधु को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत देते हुए पैसे की उगाही के मामले में अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली। पंचकूला अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के बाद देशबंधु ने जमानत हासिल करने के लिए हाईकोर्ट में दस्तक दी थी। पंचकूला सेक्टर 27 निवासी एक महिला ने अंबाला के प्राण वीर सैनी पर रेप का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद से ही यह मामला गरमा गया था। इस मामले में अंबाला पंचकूला पुलिस कमिश्नर और एसीपी देशबंधु के बीच काफी खींचतान चली। पंचकूला पुलिस ने इस मामले में आरोपी से 40 लाख रुपए की उगाही करने की बात कहते हुए डीजीपी को उनके निलंबन की सिफारिश भेजी थी। इसी दौरान देशबंधु ने कमिश्नर के खिलाफ मुहिम छेड़ दी थी। देशबंधू ने कमिश्नर के खिलाफ डीजीपी हरियाणा से लेकर मुख्यमंत्री और एससी/एसटी आयोग को भी पत्र लिखा था। साथ ही उन्होंने पुलिस कमिश्नर पर इस रेप केस में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

खबरें और भी हैं...