पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करेक्शन के समय नए फंड्स में निवेश का मौका

करेक्शन के समय नए फंड्स में निवेश का मौका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| बाजारअपने उच्चतम स्तरों से करीब 15 फीसदी तक टूट चुका है और कई स्टॉक्स में वैल्यूएशन काफी अच्छे हो गए हैं। इस समय म्यूचुअल फंड्स में निवेश की शुरुआत भविष्य में अच्छे रिटर्न दे सकती है। ऐसे मौके पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड इंडिया रिकवरी फंड-4 लॉन्च किया है। ये एक तीन वर्षीय क्लोज एंडेंड इक्विटी फंड है और इसमें 22 फरवरी तक निवेश किया जा सकता है और न्यूनतम आवेदन राशि 5,000 रुपए है। ये फंड लार्ज कैप स्टॉक्स पर ध्यान केन्द्रित करते हुए निवेश करेगा।

नए फंड के बारे में निमेश शाह, एमडी एवं सीईओ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट ने कहा कि बाजार में करेक्शन क्रूड में गिरावट और चीन से रहे मंदी के संकेतों के चलते आई है। हमारा मानना है कि एक संशोधन इन नॉन-फंडामेंटल कारणों के कारण तय थी और इसके साथ ही ये भारतीय इक्विटीज में निवेश बढ़ाने का एक अच्छा अवसर भी है, विशेषकर बड़े स्टॉक्स में जिनमें मूल्यांकन अभी काफी आकर्षक है।

खबरें और भी हैं...