आशा 2022 में मिलेंगे अफोर्डेबल फ्लैट
चंडीगढ़| एस्सेलग्रुप ने आज पंचकूला, हरियाणा में ट्राई-सिटी रीजन चंडीगढ़ के लिए ब्रांड आशा 2022 के तहत अपनी पहली रियल इस्टेट परियोजना को लॉन्च करने की घोषणा की। सुरेश भंडारी, प्रेसिडेंट, आशा 2022 ने बताया कि यह पहल ‘हाउसिंग फॉर ऑल बाई 2022‘ के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप है। ये प्रोजेक्ट 10 एकड़ के क्षेत्र में फैली हुई है और इसमें 800 परिवार रह सकेंगे।
भंडारी ने बताया कि इस डेवलपमेंट में 2 और 3 बीएचके अपार्टमेंट्स होंगे, जिनका आकार 1060 वर्गफुट से लेकर 1345 वर्गफुट होगा। इनकी कीमतें 16 से 20 लाख रुपए के बीच होंगी। आशा पंचकुला को 1521 रुपए प्रति वर्ग फुट बीएसपी की सस्ती दर से लॉन्च किया जा रहा है। भंडारी ने बताया कि ग्राहकों को अगले तीन सालों में पेजशन प्रदान कर दिया जाएगा।