मिलर होंगे किंग्स इलेवन के कप्तान
चंडीगढ़ | आईपीएल-9के लिए किंग्स इलेवन पंजाब टीम की कमान दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर के हाथों में होगी। मिलर आईपीएल के चौथे सीजन से किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी नई भूमिका के बारे में कहा कि इस साल किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान चुने जाने से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं फ्रेंचाइजी, प्रमोटर, प्रबंधन और टीम के सभी सदस्यों का शुक्रिया करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। किंग्स इलेवन ने अच्छी टीम बनाई है जिसमें युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं। किंग्स इलेवन पंजाब के कोच संजय बांगड़ ने कहा कि कप्तान के तौर पर मिलर की काबिलियत पर उन्हें पूरा भरोसा है।