पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीक्षांत कार्निवल में भागे 300 स्केटर्स

दीक्षांत कार्निवल में भागे 300 स्केटर्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। ट्राईसिटीके 300 से अधिक स्केटर्स ने दीक्षांत ग्लोबल स्केटिंग कार्निवल में भाग लिया। कार्निवल के दूसरे दिन रिंक रेस टू और रोड रेस आयोजित की गई। हर कैटेगरी के बेस्ट स्केटर्स को चैंपियन ट्राफी दी गई। दीक्षांत ग्लोबल स्कूल जीरकपुर में आयोजित स्केटिंग कार्निवल में 20 से अधिक नेशनल चैंपियन ने भी भाग लिया। रविवार को विजेताओं को स्कूल के डायरेक्टर मितुल दीक्षित ने मेडल और चैंपियन ट्राफी दी। इनलाइन की अंडर 4 कैटेगरी में इरा जोशी, लड़कों की अंडर 6 क्वाड कैटेगरी में तरूणजोत सिंह, लड़कियों की अंडर 6 कैटेगरी में अरायना, लड़कों की अंडर 6 इनलान कैटेगरी में जाहन जोली और लड़कों में शौर्य ने चैंपियन ट्राफी जीती। लड़कियों की क्वाड अंडर 8 कैटेगरी में चाहत ग्रोवर, लड़कों की अंडर 8 इनलाइन में दक्ष सिहाग, लड़कियों की अंडर 8 इनलाइन में सौम्या, अंडर 10 क्वाड में पनव और लड़कियों में निष्ठा चैंपियन बनी। लड़कों की अंडर 10 इनलाइन कैटेगरी में विवान लड़कियों में दिया शर्मा, लड़कों की अंडर 12 क्वाड में जश्नबीर और लड़कियों में वर्णिका, लड़कों के अंडर 12 इनलाइन कैटेगरी में अविराज, लड़कियों में नानकी, अंडर 14 लड़कों की क्वाड कैटेगरी में आदित्य और लड़कियों में विदुषी रावत ने चैंपियन ट्राफी जीती। लड़कों की अंडर 14 इनलाइन कैटेगरी में अनन्य और लड़कियों में हर्षिता, अंडर 16 लड़कों में आर्यन पाल और लड़कियों में नमीषा चैंपियन बने। अंडर 16 इनलाइन की लड़कों में प्रतीक और लड़कियों में भानु रक्षिता और 16 साल से अधिक आयु वर्ग में जन्नत सलूजा चैंपियन रहे। लड़कों के 16 साल से अधिक आयु वर्ग की इनलाइन कैटेगरी में विशाल चैंपियन बने।

खबरें और भी हैं...