पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट जेवियर्स स्कूल की एथलेटिक्स मीट संपन्न

सेंट जेवियर्स स्कूल की एथलेटिक्स मीट संपन्न

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| सेंटजेवियर्स सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-44 की एनुअल एथलेटिक्स मीट का आगाज हो गया। इसमें अलग अलग मुकाबले मंगलवार को स्कूल ग्राउंड में आयोजित किए गए। इसमें क्लास-6 के लिए लेमन रेस और मिक्स्ड रिले का आयोजन किया गया जबकि क्लास-5 के लिए सैक रेस और 50 मीटर रेस का आयोजन किया गया।

इसके अलावा क्लास-6/7 के लिए यहां पर बैकवर्ड रेस और बर्स्ट बैलून रेस हुई जबकि क्लास-8 के खिलाड़ियों ने कार्ट व्हील अौर क्लास-9 ने हर्डल रेस में चुनौती पेश की। क्लास 11 के खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल रिले रेस और 100 मीटर फर्राटा रेस में अपने आप को साबित किया। स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर वीवी डे रोजारियो ने यहां पर मीट की शुरुआत की।

खबरें और भी हैं...