रूरल प्रीमियर क्रिकेट लीग अब 25 मार्च से
पंचकूला| हरियाणारूरल प्रीमियर जूनियर लीग क्रिकेट चैंपियनशिप के शैड्यूल में दबाव कर दिया गया है। बोर्ड के पेपर्स के कारण अब ये लीग 25 मार्च से 29 मार्च तक होगा। ये ट्रॉफी लीग कम नॉकआउट आधार पर होगा। इसके मुकाबले ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पंचकूला और चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16 में होंगे।
महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि ये अपने आप में पहली लीग है और इसके मैच 45-45 ओवरों के होंगे। इसमें एसजी टेस्ट बॉल इस्तेमाल होगी और इसमें खेलने वाली 6 टीमों को दो पूल में बांटा जाएगा। हर टीम तीन-तीन लीग मैच खेलेगी। दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। 25 मार्च को हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज यहां पर टूर्नामेंट की शुरुआत करेंग।