चंडीगढ़ नेटबॉल टीम तीसरे स्थान पर
चंडीगढ़| 21वींसब-जूनियर नेटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। यहां सोनीपत में हुए तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में चंडीगढ़ ने कर्नाटक को रोमांचक मुकाबले में 20-18 से हरा दिया। दोनों के बीच मुकाबला कांटे का रहा लेकिन अंत में जीत चंडीगढ़ के ही नाम रही। वहीं इसमें विजेता मेजबान हरियाणा की टीम रही। हरियाणा ने पंजाब को 21-16 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। सेमीफाइनल में चंडीगढ़ को पंजाब के ही हाथों हार का सामना करना पड़ा था। चंडीगढ़ को पंजाब ने यहां पर 20-13 से शिकस्त दी थी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने कर्नाटक को शिकस्त दी थी। इससे चंडीगढ़ ने सभी को अपने गेम से प्रभावित किया था।