नवदीप होंगे वनडे सीरीज में ऑफिशियल
चंडीगढ़ | पंजाबके पूर्व रणजी खिलाड़ी नवदीप सिंह भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली महिलाओं की वनडे सीरीज में ऑफिशियल के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। नवदीप ने हालही में अंपायर के तौर पर वापसी की थी। उन्होंने मुंबई और झारखंड के बीच खेले गए रणजी क्वार्टर फाइनल में अंपायरिंग की थी। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वुमंस वनडे सीरीज में वे ऑन फील्ड अंपायर के तौर पर होंगे। ये सीरीज 15 फरवरी से होगी और इसके मैच 15, 17 और 19 फरवरी को होंगे। नवदीप इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पुणे में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने पंजाब के लिए 25 फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले हैं आैर वे एजी पंजाब में प्रिसिंपल अकाउंटेंट जनरल के तौर पर काम कर रहे हैं।