नई टर्म एंड कंडीशन फाइनल नहीं, 25 पेड पार्किंग में से 12 फ्री
चंडीगढ़ | शहरकी 25 पेड पार्किंग में से 12 खाली पड़ी हैं। नई टर्म एंड कंडीशन फाइनल होने के कारण इनकी ऑक्शन नहीं की जा सकी है। कांग्रेस और भाजपा काउंसलर के विरोध के चलते पार्किंग रेट नहीं बढ़ सके। इसके चलते अफसर भी नई पार्किंग टर्म एंड कंडीशन नहीं फाइनल कर पाए। इसी बीच कई पार्किंग स्थलों को ठेकेदारों ने तीन महीने का नोटिस देकर सरेंडर कर दिया है। वहीं, दिसंबर और जनवरी महीने में 5 पार्किंग का समय पूरा हो गया है, जिससे उन्हें फ्री पार्किंग कर दिया गया है। ऐसा करके 12 पेड पार्किंग अब तक फ्री हो चुकी हैं। इनकी ऑक्शन नहीं होने से निगम के अकाउंट में पैसा नहीं रहा है।
मेयर अरुण सूद शहर की पेड पार्किंग को फ्री करने के पक्षधर हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते हुई प्रशासन की को ऑर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग में पेड पार्किंग को फ्री करने की बात कही। पार्किंग ऑक्शन करने से आने वाले पैसे की रिकवरी एडवर्टाइजमेंट लगाकर पूरी की जाएगी। इसपर एडवाइजर विजय कुमार देव ने मेयर को कह दिया कि एक पार्किंग को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एडवर्टाइजमेंट लगाकर चेक किया जाए। उससे रेवेन्यू का भी पता चल सकेगा कि पार्किंग ऑक्शन करके रेवेन्यू से कम है या ज्यादा। अगर रेवन्यू कम होगा तो पायलट प्रोजेक्ट को बंद कर दिया जाएगा। लेकिन तब तक एक-एक करके कई और पेड पार्किंग निगम के पास जाएंगी।