- Hindi News
- National
- शताब्दी का इंजन फेल, 11 बजे पहुंचने वाली ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे पहुंची चंडीगढ़
शताब्दी का इंजन फेल, 11 बजे पहुंचने वाली ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे पहुंची चंडीगढ़
चंडीगढ़ | नईदिल्ली से रही कालका शताब्दी एक्सप्रेस (12011) ने सुबह पैसेंजर्स को काफी परेशान किया। चंडीगढ़ आते समय बांखरपुर के पास शताब्दी का इंजन अचानक फेल हो गया। ट्रेन तभी रवाना हो सकी जब चंडीगढ़ से नया इंजन मंगवाया गया। इसके चलते ट्रेन करीब ढाई घंटे की देरी से चंडीगढ़ पहुंची। ये ट्रेन सुबह 11.05 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है, लेकिन मंगलवार को ये ट्रेन पहले ही तय समय से एक घंटा देरी से रवाना हुई थी। बांखरपुर के पास आकर इंजन में कुछ खराबी गई। ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को सूचित किया गया जहां से नया इंजन मंगवाया गया। नया इंजन आने के बाद ही ट्रेन बांखरपुर से रवाना हो सकी। करीब डेढ़ बजे ये ट्रेन चंडीगढ़ पहुंची।
दिल्ली से चंडीगढ़ रहे पैसेंजर अमिथ प्रभु ने बताया कि साल में एक बार ही वे चंडीगढ़ आते हैं और इस बार तो उनका एक्सपीरियंस बेहद खराब रहा। जब ट्रेन रुकी तो पैसेंजर्स को बताया ही नहीं गया कि क्या खराबी हुई है। पहले सुबह एक घंटा ट्रेन लेट हुई थी और अब ढाई घंटे देरी से उन्हें चंडीगढ़ पहुंचना पड़ा।