पीयू और एफिलिएटेड कॉलेजों में इस सेशन से बढ़ेगी 5% फीस
पंजाबयूनिवर्सिटी के साथ कॉलेजों के स्टूडेंट्स को भी अगले सेशन में 5 फीसदी बढ़ी हुई फीस का बोझ उठाना पड़ेगा। पीयू प्रशासन की कॉलेज प्रिंसिपलों के साथ मंगलवार को हुई मीटिंग में कॉलेजों में 5 परसेंट फीस बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई।
इस फैसले से अब एफिलिएटेड 192 कॉलेजों के हजारों स्टूडेंट्स को अंडर और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में बढ़ी हुई फीस देनी पड़ेगी। पीयू के डीयूआई प्रो. एके भंडारी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में कॉलेज प्रिंसिपल भी शामिल हुए। कॉलेज प्रिंसिपलों की अोर से ही कॉलेजों में भी फीस बढ़ाए जाने की मांग का प्रस्ताव पीयू को दिया गया था। कॉलेज प्रिंसिपलों का तर्क था कि पीयू के साथ ही कॉलेजों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसलिए पीयू की तरह कॉलेजों की फीस भी बढ़ाना जरूरी है। मंगलवार को मीटिंग में कॉलेजों में 5 फीसदी फीस बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई। मीटिंग में डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 के प्रिंसिपल डॉ. बीसी जोसन, एमसीएम डीएवी की प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव के अलावा कॉलेज प्रिंसिपल गुरदीप शर्मा की मौजूदगी में ये फैसला हुआ।
{पीयू और कॉलेजों पर बढ़ रहे आर्थिक बोझ का दिया गया हवाला