बुधवार-वीरवार बूंदाबांदी होने की संभावना
चंडीगढ़| दोदिनों से तापमान लगातार 20 डिग्री से ऊपर रहने के बाद शहर के दिन के मौसम में बदलाव आया है। अगले दो दिनों में शहर में फिर बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फ्रेश डिस्टरबेंस आगे बढ़ने से बुधवार दोपहर बाद से बदलाव आएगा। बादलों के छाने के साथ वीरवार तक बारिश की बौछारों की भी संभावना है।