यह ऑक्सीजन मास्क है, पानी में सांस लेने में मदद करता है
चंडीगढ़. अगरआप स्कूल में हैं और भूकंप जाए तो तुरंत बाहर निकल जाएं या बेंच के नीचे बैठ जाएं। हो सके तो अपने सिर पर बैग रख लें, अगर ऊपर की मंजिल पर हों तो भागने की बजाय खिसक-खिसक कर चलें। शोर मचाएं ऐसे हैं भगदड़ मच सकती है। ये सारी हिदायतें स्टूडेंट्स को नेचुरल डिजास्टर अवेयरनेस प्रोग्राम में दी गई। एजुकेशन डिपार्टमेंट के सहयोग से गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-33 में एनडीआरएफ टीम के सहयोग से यह प्रोग्राम कराया गया।