- Hindi News
- National
- हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने ग्रेन मार्केट में रेड कर खाने की चीजों के लिए सैंपल
हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने ग्रेन मार्केट में रेड कर खाने की चीजों के लिए सैंपल
चंडीगढ़ | हेल्थडिपार्टमेंट की टीम ने मंगलवार को सेक्टर 26 की ग्रेन मार्केट में रेड करके खाने की चीजों के सैंपल लिए। फूड सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन के डेजिगनेटेड ऑफिसर डॉ. राजिंदर के शर्मा के साथ टीम ने रेड की। इस टीम ने किराने का कारोबार करने वालों के सामान चेक किए। वहीं जीरा, पोहा, पताशा, चावल और मूंग दाल के सैंपल लिए। ये सैंपल एनेलिसिस के लिए भेज दिए गए हैं। यहां दुकानदारों को फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड 2006 के तहत खाने की सामान की शुद्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।