- Hindi News
- National
- पीयू इनेक्ट्स टीम ने डीयू में हुए केस स्टडी कंपीटिशन में जीता सेकेंड प्राइज
पीयू इनेक्ट्स टीम ने डीयू में हुए केस स्टडी कंपीटिशन में जीता सेकेंड प्राइज
चंडीगढ़ | पंजाबयूनिवर्सिटी की इनेक्ट्स टीम ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुए केस स्टडी कंपीटिशन में देश भर में सेकेंड प्राइज जीता है। पीयू के यूअाईसीईटी के स्टूडेंट्स ने ये अवाॅर्ड जीता है। इनेक्ट्स फैकल्टी एडवाइजर प्रो. सीमा कपूर ने बताया कि कंपीटिशन में देश के 120 संस्थानों की टीमों ने प्राइमरी राउंड में हिस्सा लिया। इनमें से पीयू समेत 12 टीमों को फाइनल के लिए चुना गया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में हुए फाइनल में पीयू की टीम दूसरे नंबर पर रही। पीयू की ओर से सुखविंदर, इशिता अग्रवाल और अक्षत ने फाइनल में पीयू का प्रतिनिधित्व किया।