भिंडरांवाला का जन्मदिन मनाकर मान से आगे निकलना चाहती है आप:कांग्रेस
कांग्रेसके प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लगातार दूसरे दिन आम आदमी पार्टी को निशाना बनाया है। उन्होंने पार्टी पर देश को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर इंकलाब के पर्चे बांटकर नक्सलवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है और दूसरी ओर 12 फरवरी को जरनैल सिंह भिंडरांवाला का जन्म दिन मनाने की बात की जा रही है। ऐसा करके पार्टी सिमरनजीत सिंह मान से भी आगे निकलने की कोशिश में है।
मंगलवार को कांग्रेस भवन में पंजाबी लोक गायक बलकार सिद्धू को कांग्रेस में शामिल करते समय मीडिया से बात कर रहे थे। कैप्टन ने फिर कहा कि क्या इंडिया गुलाम है जो इंकलाब के नारे लगाए जा रहे हैं। किस बात के इंकलाब के नारे लगाए जा रहे हैं क्या वह संविधान के खिलाफ इंकलाब लाना चाहती है। कैप्टन ने कहा, अगर आप सत्ता में आना चाहती है तो उसके लिए डेमोक्रेटिक तरीके अपनाए कि युवाओं को गुमराह करने वाले तरीके क्योंकि अब पंजाब 15 साल और रक्तपात नहीं देख सकता। कैप्टन ने कहा, अरविंद केजरीवाल 12 फरवरी को भिंडरांवाला का जन्म दिन मनाने की अपील कर रहे हैं। क्या वह लोगों को बताएंगे कि देश को तोड़ने वाली कार्यवाहियां वह क्यों कर रहे हैं?
मालवामें मिलेगी मजबूती: कैप्टनने कहा, बलकार सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मालवा में मजबूती मिलेगी। अरविंद खन्ना के वापस कांग्रेस में आने के सवाल पर उन्होंने कहा, अपनी व्यापारिक मजबूरियों के चलते अरविंद खन्ना राजनीति को छोड़ चुके हैं। वह कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे।
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि आप सत्ता में आना चाहती है तो उसके लिए डेमोक्रेटिक तरीके अपनाए कि युवाओं को गुमराह करने वाले तरीके।