चंडीगढ़- दुबई में बंद 11 दलित नवयुवकों को भारत लाया जाए: एससी कमीशन
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केन्द्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर दुबई की जेल में बंद पंजाबी दलित नवयुवकों को भारत लाने की मांग की है। पंजाब राज्य एससी कमीशन के चेयरमैन राजेश बाघा ने बताया कि 11 पंजाबी दलित नवयुवक अपने अच्छे भविष्य रोजी रोटी कमाने के लिए दुबई गए थे। इन नवयुवकों को दुबई में नजरबंद किया गया है। इनके माता पिता रिश्तेदारों ने यह मामला कमीशन के ध्यान में लाया है और कमीशन इस मामले संबधी भारतीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज को निजी दखल देने के लिए पत्र लिखा है।