पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिन रहेंगे आंशिक बादल, सोमवार से खुल जाएगा मौसम

दो दिन रहेंगे आंशिक बादल, सोमवार से खुल जाएगा मौसम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| दोदिन धूल भरी तेज हवाओं के बाद शनिवार और रविवार को आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। सोमवार से मौसम खुल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बीच शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं वीरवार रात का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार कम हैं। दिन का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है। विभाग ने मुताबिक रविवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...