स्मार्ट वर्किंग के लिए इस्टेट ऑफिस होगा वाईफाई, पब्लिक-स्टाफ को फायदा
चंडीगढ़ | प्रॉपर्टीके सारे काम इस्टेट ऑफिस में होते हैं, इसलिए उसे अब स्मार्ट लुक दी जाएगी। कई वर्षों के बाद इसकी रेनोवेशन के साथ ही स्मार्ट वर्किंग के लिए प्रपोजल तैयार किया गया है। इसमें पूरे ऑफिस को वाईफाई किया जाएगा, जिसका फायदा सिर्फ यहां के इम्प्लाॅयज उठा सकेंगे, पब्लिक को भी इसका फायदा होगा।