पीयू में चंडीगढ़ सोशल साइंस कांग्रेस होगी 25 और 26 फरवरी को
पंजाबयूनिवर्सिटी 6वीं चंडीगढ़ सोशल साइंस कांग्रेस (चैसकॉन्ग-2016) का आयोजन 25 और 26 फरवरी को किया जाएगा। सोशल साइंस इन कॉन्टेम्परेरी एरा इसकी थीम रहेगी। यानी आज के दौरान में सोशल साइंस कहां है इस बारे में बताया जाएगा। इस तरह के आयोजन से स्टूडेंट्स को काफी सीखने को मिलता है।
यह जानकारी पीयू वीसी प्रोफेसर अरुण ग्रोवर ने दी। पीयू के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर अनिल माेंगा ने बताया कि इस कांग्रेस में कई तरह की एक्टिविटीज करवाई जाएंगी जिसमें एस्से, पोस्टर मेकिंग और क्विज कंपीटिशन होंगे। इसमें गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जेएस ग्रेवाल, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर राजन हर्षे मौजूद रहेंगे। 26 फरवरी को इसका वैलेडिक्ट्री फंक्शन होगा। इस दौरान चार टेक्निकल सेशन भी होंगे। इस कार्यक्रम की सब-थीम्स भी रहेंगी। इनमें इतिहास के नजरिए से सोशल साइंस, क्लाइमेट चेंज एंड एन्वायर्नमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट और फूड सिक्योरिटी शामिल हैं।