पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूटी प्रशासन मास्टर प्लान को करेगा डिजिटाइज्ड

यूटी प्रशासन मास्टर प्लान को करेगा डिजिटाइज्ड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | लंबेसमय की जद्दोजहद के बाद पिछले साल यूटी प्रशासन ने शहर के मास्टर प्लान-2031 को नोटिफाई कर दिया था। अब इस मास्टर प्लान को और बेहतर बनाने के लिए इसे डिजिटाइज्ड किया जा रहा है। मास्टर प्लान के तहत शहर की जितनी भी प्रॉपर्टी होगी, उसे कंप्यूटराइज्ड कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी प्रॉपर्टीज की जियोग्राफिकल इनफॉर्मेेशन सिस्टम(जीआईएस) मैपिंग की जाएगी। इसमें खाली पड़ी लैंड को भी इस मैपिंग के दायरे में लाया जाएगा। फायदा ये होगा कि शहर की सभी प्रॉपर्टी की डिटेल एक सिंगल क्लिक पर मिल जाएगी। इसमें एरिया के हिसाब से जिस प्रॉपर्टी पर लोग क्लिक करेंगे तो उसी पर पता चल जाएगा कि वो प्रॉपर्टी किसकी है, किसके नाम पर रजिस्टर है और वहां पर कोई एन्क्रोचमेंट तो नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...