चंडीगढ़ की प्रीति चौधरी ने राजपथ पर जीता बेस्ट एयर कैडेट अवॉर्ड-2016
चंडीगढ़ | 1चंडीगढ़ एयर स्क्वाड्रन की कैडेट प्रीति चौधरी ने राजपथ पर परेड की। इसमें चंडीगढ़ का परचम लहराते हुए ऑल इंडिया बेस्ट एयर कैडेट अवॉर्ड-2016 जीता है। इसके अलावा प्रीति चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेस्ट एयर डायरेक्टोरेट ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है। 1 चंडीगढ़ एयर स्क्वाड्रन ने यह अवॉर्ड दूसरी बार जीता है। पिछले साल यह अवॉर्ड केडेट कुमुदिनी ने जीता था। कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर जयदीप सिंह जेजी बताया कि राजपथ पर परेड में 17 डायरेक्टाेरेट स्तर पर बॉयज एंड गर्ल्स के आठ ग्रुप में बाजी मारी है।