पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

115 रुपए के बिल के लिए मारपीट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरनीकेएक होटल शिवालिक में शुक्रवार देर शाम खाने के बिल को लेकर होटल कर्मियों कुछ घूमने वाले पर्यटकों में डंडे चलने से दोनों ओर के तीन युवक घायल हो गए। लड़ाई में होटल के कर्मी मंजीत उसके भाई संदीप को सिर आंखों टांगों में काफी चोटें आई। जबकि दूसरी ओर जींद निवासी आशू को भी मारपीट में चेाटें आईं। पुलिस ने दोनों पार्टियों की ओर से शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है। मोरनी में अपनी महिला मित्रों के साथ जींद के तीन युवकों युवतियां घूमने के लिए आए थे। यहां बजड़ोली जोहड़ी के पास स्थित एक प्राइवेट होटल के कर्मचारियों को 115 रुपए का बिल मांगना भारी पड़ गया। बिल को लेकर हुए विवाद में यहां पर हेाटल मे काम करने वाले युवक मंजीत उसके भाई संदीप को काफी चेाट़े आई। बाहरी युवक जो जींद के हैं और चंडीगढ़ में डीएवी में पढ़ते हंै।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है। घायलों का मोरनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक चिकित्सा दिलवाई। मौका पर दोनों पार्टियां एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पूछताछ कर रही थी। होटल के वेटर कम कुक मंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके होटल में उसका भाई आया था, तभी वहां पर देर शाम तीन युवक एक स्विफ्ट कार से तीन लड़कियों के साथ यहां आए। उन्होंने यहां पर खाना खाया, जब 615 रुपए का बिल दिया तो उन्होंने 500 रुपए देकर बाकी देने से इंकार कर दिया। बहस होने पर उन्होंने गाड़ी से डड़े निकाल कर उन्हंे उसके भाई अन्य कर्मियों की पिटाई कर दी। हेड कॉन्स्टेवल जगदीश ने बताया कि दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा शिकायत दे दी है। उनकी गाड़ी को कब्जे मे ले लिया है। आज दोनों पार्टियों से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई करेंगे। फिलहाल दोनों ओर से घायलों का इलाज करवाया जा रहा है।

घायल आशु उसका साथी।

खबरें और भी हैं...