पड़ोसी के साथ गया बच्चा, मां ने कर दी किडनैपिंग की कॉल
शुक्रवारको जब महिला अपने बच्चों को स्क्ूल लाने गई तो वह वहां नहीं मिला। इस पर उसने पुलिस को किडनैपिंग की कॉल कर दी। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बच्चे को पड़ोसी घर छोड़ गया था।
सेक्टर-47 में एक प्राइवेट स्कूल में सेक्टर-48 का एक बच्चा पढ़ता हैं। जब स्कूल में छुट्टी हुई तो बच्चे की मां स्कूल पहुंचने में लेट हो गई। इसी स्कूल में महिला के पड़ोसी का बच्चा भी पढ़ता है। उस पड़ोसी ने बच्चे को इंतजार करते देखा तो उसे अपने साथ घर ले गया। महिला जब स्कूल पहुंची तो उसे अपना बच्चा नहीं मिला। उसने अपने स्तर पर जांच की तो सामने आया कि एक सेंट्रो कार में आया एक शख्स बच्चे को लेकर गया है। घटना के बाद महिला ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर बच्चे की किडनैपिंग की सूचना दे दी। मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो बच्चा घर में मिल गया।