पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने ढाबों पर की रेड, दो नाबालिग बच्चों को छुड़वाया

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने ढाबों पर की रेड, दो नाबालिग बच्चों को छुड़वाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| एंटीह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने कई ढाबों पर रेड की और जहां-जहां पर उन्हें बच्चे काम करते हुए मिले हैं वहां पर लेबर डिपार्टमेंट को बुलाकर चालान काटे गए। रेड सब इंस्पेक्टर सर्बजीत कौर सेखों की अगुवाई में की गई। इस दौरान वह अपने मुलाजिमों के साथ सिविल ने ढाबों पर गई। सबसे पहले सेक्टर 17 में रेड की गई जहां पर दो बच्चे बरामद हुए। इसके बाद सेक्टर-40 और अन्य जगहों पर शाम तक रेड जारी रही। बताया गया कि काफी समय से एएचटीयू विभाग को सूचना मिल रही थी कि ढाबों पर बच्चे काम कर रहे हैं। इसके चलते उन्होंने अभियान चलाकर बच्चों से काम करवाने वालों के चालान काटे।

खबरें और भी हैं...