सदर्न सेक्टर्स में चली एन्क्रोचमेंट ड्राइव
{मार्केट वालों ने किया कार्रवाई का विरोध
सिटीरिपोर्टर। चंडीगढ़
शहरकी मार्केट्स में दुकानदारों ने लोगों के चलने तक के लिए जगह नहीं छोड़ी है। बरामदों में कहीं फ्रिज तो कहीं दूसरा सामान रखा हुआ है। अब डिप्टी कमिश्नर अजीत बालाजी जोशी ने अफसरों को कहा है कि मार्केट टू मार्केट ड्राइव चलाकर एन्क्रोचमेंट को साफ किया जाए। इस बारे में कई लोगों ने भी डीसी को शिकायत की है। शिकायतों के आधार पर शुक्रवार को सेक्टर-41, 42, 43 और सेक्टर-44 में इस्टेट और नगर निगम की तरफ से ज्वाइंट ड्राइव चलाई गई। ये ड्राइव एसडीएम साउथ कृति गर्ग की प्रमुखता में चलाई गई। इस दौरान 10 गाड़ियां भरकर सामान जब्त किया गया। सेक्टर-44 की मार्केट्स में दुकानदारों ने इक्ट्ठा होकर इस्टेट ऑफिस की इस ड्राइव का विरोध किया और कहा कि कम से कम नोटिस तो उनको इस बारे में देना चाहिए था।
सेक्टर-43 का बस अड्डा हालांकि सीटीयू के पास है लेकिन यहां पर जो दुकानें और रेस्टोरेंट्स बनाए गए हैं वहां भी दुकानदारों ने दुकान से बाहर तक एन्क्रोचमेंट कर लोगों के आने जाने का रास्ता तक रोक लिया था। यहां पर भी एन्क्रोचमेंट को हटाया गया और जिन्होंने बरामदों में सामान रखा हुआ ता उसको जब्त किया गया।
शुक्रवार को की गई इस ड्राइव के दौरान पता चला कि कुछ मार्केट्स में दुकानदारों ने फ्रिज ही दुकानों के बाहर बरामदे में सजा लिए थे। इसके अलावा ढाबे और दूसरी कन्फेक्शनरी की दुकानों के बाहर डिस्पले बोर्ड बरामदों में लगाए गए थे। इस सभी सामान को जब्त किया गया। इस ड्राइव के दौरान नगर निगम की तरफ से एन्क्रोचमेंट के कुल 110 चालान काटे।