पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम कार्ड चेंज कर एक लाख निकाले, केस दर्ज

एटीएम कार्ड चेंज कर एक लाख निकाले, केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| वेस्टबंगाल के रहने वाले विश्वजीत बर्मन ने पुलिस को शिकायत दी है कि एक लड़के ने उनका एटीएम बदलकर उनके बैंक अकाउंट से एक लाख 745 रुपए निकाल लिए हैं। मामले में सेक्टर 26 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि विश्वजीत आईटीबीपी में बतौर कांस्टेबल हैं और उसकी ड्यूटी सेक्टर 26 पुलिस लाइन में हैं. घटना 2 फरवरी की है जब वह ड्यूटी के बीच में से एटीएम से रुपए निकालने के लिए गया हुआ था। इस दौरान जब वह पहुंचा और उसने एटीएम को दो बार डालकर चेक किया। लेकिन रुपए नहीं निकले। इसी दौरान एटीएम में एक लड़का खड़ा हुआ था। उस लड़के ने उनसे मदद करने के बहाने एटीएम लिया और उसे बदल लिया। इसके बाद 8 फरवरी को विश्वजीत ने चेक किया तो पाया कि उनके अकाउंट से रुपए निकाले जा चुके हैं। विश्वजीत ने शिकायत पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...