पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरदास सुरों से करेंगे ‘दिल से जीने’ वालों का सम्मान

गुरदास सुरों से करेंगे ‘दिल से जीने’ वालों का सम्मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इससाल फिर दिल से जीने वालों का सम्मान किया जाएगा। उनके जज्बे को सलाम किया जाएगा। 94.3 माय एफएम के जियो दिल से अवार्ड्स सीजन-4 की तारीख और जगह का एलान हो चुका है। इस बार जियो दिल से अवाॅर्ड्स 20 फरवरी को अपने शहर चंडीगढ़ में दिए जाएंगे। 20 फरवरी की शाम टैगोर थिएटर में होने वाले इस समारोह में मनोरंजन का भी पूरी इंतजाम किया गया है। गुरदास मान के सुर, अली ब्रदर्स के गाने और स्टेंडअप कॉमेडियन संकेत भोसले के चुटकुले आपकी शाम को रंगीन बना देंगे। अवॉर्ड समारोह का लाईव प्रसारण 94.3 माय एफएम पर किया जाएगा। फाईनलिस्ट्स को काफी ट्रांसपेरेंट तरीके से चुना गया है। सबसे पहले माय एफएम ने देशभर से लोगों के रजिस्ट्रेशन मंगाए फिर ज्यूरी ने इनमें से कुछ लोगों को चुना और अंत में जानीमानी टैब्यूलेटर कंपनी अर्नस्ट एंड यंग ने फाईनलिस्ट्स डिसाइड किए हैं।

खबरें और भी हैं...