जियो दिल से अवाॅर्ड्स को नीरू बाजवा ने किया सलाम
94.3माय एफएम का ‘माय एफएम जियो दिल से अवॉर्ड सीजन-4’ पहचान देगा उन चेहरों को जो बिना स्वार्थ के समाज सेवा में लगे हैं। शनिवार को 94.3 माय एफएम के जियो दिल से अवाॅर्ड्स इनिशिएटिव की नीरू बाजवा ने सराहना की। वहीं सलाम किया उन सब लोगों को जो अपना वक्त निकाल कर अनजान लोगों की मदद करते हैं। नीरू का मानना है की इन लोगों को पहचान देना और सम्मान देना भी काबिले तारीफ है। चंडीगढ़ में पहली बार जियो दिल से अवार्ड्स हो रहे हैं।
20 फरवरी को टैगोर थिएटर में इस अवाॅर्ड नाइट का हिस्सा बनने के लिए सुनते रहिये 94.3 माय एफएम। इसमें आरजे आपको मौका दे रहे हैं अवॉर्ड नाइट के इन्विटेशन पास जीतने का। इसमें गुरदास मान परफॉर्म करेंगे।