पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैलेंटाइन पर दिया एड्स से बचाव का संदेश

वैलेंटाइन पर दिया एड्स से बचाव का संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजी और हॉस्टल्स पर पुलिस का चक्रव्यूह, ताकि हद हो पार

वैलेंटाइन डे पर उत्पाती लड़कों के मंसूबों को नाकामयाब करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस तैयार है। पुलिस ने इस बार पीजी, हॉस्टल्स आदि पर भी पहरा लगाया है। पूरे शहर में पुलिस ने चक्रव्यूह बिछा रखा है। मनचलों के साथ-साथ लड़कियों पर भी पहरा लगा दिया गया है। इस बार वैलेंटाइन डे लीप ईयर में है। वैलेंटइन डे पर कोई किसी से जोर जबरदस्ती कर सके, कोई बेवजह किसी को तंग कर सके। इसके लिए यूटी पुलिस ने 7 डीएसपी, 6 इंस्पेक्टर, 68 एसआई, 236 हवलदार कॉन्स्टेबल और 61 लेडी कॉन्स्टेबल्स को फील्ड पर तैनात किया है। इसके साथ आईआरबी और होमगार्ड जवानों की दो दो रिजर्व बटालियन अलग से तैनात रहेंगी। इसके अलावा मनचलों को दबोचने के लिए कुछ महिला काॅन्स्टेबल और पुलिसकर्मी अलग से फील्ड ड्यूटी पर रहेंगी। साथ ही सभी एसएचओ और बीट स्टॉफ अपने अपने एरिया में अलग से नाकाबंदी करेंगे। ट्रैफिक पुलिस भी अलग से शहर भर में नाकाबंदी करेगी। जहां-जहां लड़कियों के पीजी हैं। इस बार उन सेक्टरों की गलियों को भी पुलिस ने दोनो तरफ से घेरा है। यानि लड़कियों के पीजी वाली गलियों से अगर बेवजह कोई गेड़ी मारता दिखा, तो उसे तुरंत काबू किया जाए।

कॉलेजों-हॉस्टल्सपर ज्यादा नजर: पीयूके अंदर और बाहर, सेक्टर-11 मार्केट से गेड़ी रूट, सेक्टर-15 मार्केट, जीसीएम और जीसीजी कॉलेज के बाहर, सेक्टर 17 प्लाजा, सेक्टर 35 की इंटरनल और आउटर मार्केट, एलांते मॉल, सुखना लेक,जीसजी 42,एसडी कॉलेज और शहर के सभी सेक्टरों में स्थित लड़कियों के पीजी के बाहर पुलिस कर्मचारियों का पहरा रहेगा।

वैलेंटाइन डे की रिवायत को देखें तो चार साल बाद लड़कों को लड़कियों से प्रपोज और गिफ्ट मिलने का मौका मिलता है। लेकिन पीयू के फरमान से पीयू की लड़कियों को इस बार शायद ये मौका मिले। वेलेंटाइन डे के लिए पीयू प्रशासन से जो आदेश जारी हुए हैं, उनके मुताबिक पीयू के सभी हॉस्टलों की गर्ल्स स्टूडेंट्स पूरे दिन हॉस्टल से बाहर ही नहीं निकल पाएंगी। पीयू के सभी हॉस्टलों के मेन गेट सुबह आठ बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। गर्ल्स स्टूडेंट्स को अपने हॉस्टलों से बाहर जाने से रोक दिया गया है। ऐसे में पीयू के हॉस्टलों में रहने वाली गर्ल्स को वेलेंटाइन डे पर पूरे दिन हॉस्टलों में कैद रहना पड़ेगा। डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल की ओर से सभी गर्ल्स हॉस्टलों के वार्डन को ये सर्कुलर जारी किया है।

वैलेंटाइन पर लोगों को प्यार के संदेश के साथ एड्स से बचाव का भी संदेश दिया। ये पहल ही पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वर्क के स्टूडेंट्स ने। इन स्टूडेंट्स शुक्रवार को कैंपस में एड्स से बचाव के लिए संदेश देने निकले। इन स्टूडेंट्स का मकसद था कि यूथ और आम लोगों को एड्स से बचाव के लिए जानकारी दी जाए।

खबरें और भी हैं...