पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चे तैयार थे, मौसम ने बिगाड़ा साइक्लिंग का इवेंट

बच्चे तैयार थे, मौसम ने बिगाड़ा साइक्लिंग का इवेंट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | शनिवारको साइक्लिंग का ईवेंट था, जिसमें एडवाइजर विजय देव चीफ गेस्ट थे। स्मृति उपवन के पास बच्चे और बाकी लोग खड़े थे। एडवाइजर अपनी साइकिल से पहुंचे, लेकिन बिगड़े मौसम ने साइक्लिंग के इवेंट पर पानी फेर दिया। बच्चों ने उनके साथ सुखना लेक वाली सड़क से ही साइकिलें चलाकर स्मृति उपवन तक साथ दिया। हालांकि बाद में एडवाइजर ने फॉरेस्ट एरिया के कच्चे ट्रैक के कारण बच्चों को साइक्लिंग के लिए भेजने से मना कर दिया। एन्वायर्नमेेंट डिपार्टमेंट ने साइक्लिंग के लिए पूरे साल का शेड्यूल बनाया है। इसमें अब अगला साइक्लिंग ईवेंट 12 मार्च को स्मृति उपवन के पास से शुरु होते सुखना रिजर्व फॉरेस्ट में ही होगा।

एडवाइजर ने एन्वायर्नमेंट डिपार्टमेंट के अफसरों से कहा कि साइक्लिंग का ईवेंट हर महीने ऑर्गेनाइज किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सकें।

खबरें और भी हैं...