पॉलीथीन: इस हफ्ते सभी मार्केट्स में दोबारा चेकिंग, लगेगी पेनल्टी
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल(एनजीटी) की ओर से पॉलीथीन कैरी बैग्स और प्लास्टिक के सामान पर पाबंदी लगाई गई है। हांलाकि बीच में प्रशासन के अफसरों ने कार्रवाई बंद कर दी थी, लेकिन अब इस हफ्ते से सभी मार्केट्स में दोबारा चेकिंग की जाएगी। जिनके पास पॉलीथीन कैरी बैग्स या प्लास्टिक का सामान मिलेगा तो उनका 5000 रुपए का चालान कटा जाएगा। इसको लेकर एडवाइजर टु एडमिनिस्ट्रेटर विजय कुमार देव ने अफसरों को कहा कि कोर्ट के निर्देशों के तहत ही चंडीगढ़ को पॉलीथीन फ्री सिटी बनाने को लेकर काम किया जाना चाहिए और रेगुलर चेकिंग और एनजीटी के निर्देशों के हिसाब से पॉलीथीन कैरी बैग्स प्लास्टिक के सामान रखने वाले शॉपकीपर्स पर पेनल्टी लगाई जानी चाहिए। इसके लिए तीनों एसडीएम अपने-अपने एरिया की मार्केट्स में कार्रवाई करेंगे। इनके अलावा फूड सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स, चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी और नगर निगम के सेनेट्री इंस्पेक्टर भी पॉलीथीन बैन को लेकर काम करेंगे। अगर कहीं आपको पॉलीथीन का यूज करते हुए कोई दिखता है तो आप इसको लेकर सीपीसीसी को हेल्पलाइन नंबर 0172-2700311 पर किसी भी वर्किंग डे पर शिकायत दे सकते हैं। आपकी कम्प्लेंट पर अफसर मौके पर जाकर कार्रवाई करेंगे। उसका चालान किया जाएगा।