कमेटी के गठन के लिए चुनाव 26 मार्च को
एमसीने शनिवार को टाउन वेंडिंग कमेटी के गठन की नोटिफिकेशन जारी कर दी। निगम के जॉइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी ने ये नोटिफिकेशन जारी की। इसके तहत कमेटी के गठन के लिए 26 मार्च को चुनाव होंगे। इसके तहत नाॅमिनेशन भरने का प्रोसेस 17 मार्च को आरंभ होगा। नॉमिनेशंस की जांच 21 मार्च को की जाएगी। नॉमिनेशन लेटर्स की लिस्ट 22 मार्च को जारी होगी और इसी दिन नामिनेशन वापस भी लिए जा सकेंगे। चुनाव 26 मार्च को होगा आैर इसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। निगम सदन की हाल ही में हुई मीटिंग में टाउन वेंडिंग कमेटी के गठन का प्रस्ताव पास हुआ था।