पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाेगों की प्रॉब्लम के अफसरों ने ये निकाले हल

लाेगों की प्रॉब्लम के अफसरों ने ये निकाले हल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमसी कमिश्नर बोले- पब्लिक के बीच आकर सुनेंगे प्रॉब्लम्स

नगरनिगम की अोर से शनिवार को शहर में पहला पब्लिक कैंप लगाया गया। ये कैंप सेक्टर-22 के कम्युनिटी सेंटर में लगाया गया था और लोगों की शिकायतें सुनने के लिए नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्थ खुद मौजूद थे। उनके साथ निगम के जॉइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता, वीरेंद्र चौधरी और चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद भी थे। निगम के पहले पब्लिक कैंप में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। ज्यादातर लोगों ने मार्केट में एन्क्रोचमेंट, पार्किंग प्रॉब्लम और सफाई से संबंधित समस्याएं गिनवाईं। कैंप के बाद निगम कमिश्नर ने कहा कि ऐसे पब्लिक कैंप अब हर 15 दिनों में लगाए जाएंगे, ताकि लोग अफसरों से आसानी से मिल सकें और अपनी समस्याएं उन्हें बता सकें। कमिश्नर ने कहा कि कई लोग अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज नहीं करवा सकते और ही दफ्तर सकते हैं, इसलिए निगम अफसर खुद लोगों के बीच जांएगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। पब्लिक कैंप के पहले दिन 23 शिकायतें रजिस्टर की गईं। कमिश्नर ने मौके पर अफसरों को इन शिकायतों का हल करने के लिए निर्देश दिए। सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट में पार्किंग की प्रॉब्लम भी लोगों ने गिनवाई। किरण सिनेमा मार्केट ब्लॉक से आए प्रवीण दुग्गल ने कहा कि पार्किंग में इनक्रोचमेंट इतनी ज्यादा हो चुकी है कि कई कस्टमर तो गाड़ी के लिए पार्किंग स्पेस मिलने के कारण ही वापस लौट जाते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पेड पार्किंग होनी चाहिए जिससे इनक्रोचमेंट अपने आप हट जाएगी। इसी तरह शास्त्री मार्केट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी हरजिंदर सिंह नागपाल ने शिकायत दी कि पूरी मार्केट में कहीं भी डस्टबीन नहीं लगे हैं। जिस कारण मार्केट में हमेशा गंदगी पसरी रहती है।

सुनवाई के दाैरान जिन लोगों ने स्ट्रीट लाइट्स से रिलेटेड शिकायत दी थी, उस पर निगम कमिश्नर ने अफसरों को निर्देश दिए कि एक हफ्ते में इस समस्या का हल होना चाहिए। उन्होंने अफसरों से एक हफ्ते में रिपोर्ट भी मांगी है। इसके अलावा कमिश्नर ने मार्केट की पार्किंग से एन्क्रोचमेंट हटाने के निर्देश दिए। इस पर शाम को कार्रवाई भी हुई। उन्होंने कहा कि शहर में जल्द ही स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट और सिटीजन चार्टर लागू किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...