पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हॉन्गकॉन्ग में नौकरी के नाम पर 4.50 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

हॉन्गकॉन्ग में नौकरी के नाम पर 4.50 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला| विदेशमें नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लड़कों से 4.50 लाख रुपए ठगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई देहरादून की रहने वाली शीतल की शिकायत पर की गई है। आरोपी चंडीगढ़ का रहने वाला प्रवीण है और पंचकूला में ऑफिस चलाता है। बताया गया कि शीतल ने आरोपी को अपने भाइयों की हॉन्गकॉन्ग में नौकरी लगवाने के लिए साढ़े चार लाख रुपए दिए थे। पूरे पैसे उसके बैंक अकांउट में ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी पिछले कई महीने से मामले को टाल रहा था। शीतल ने देहरादून में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहां की पुलिस ने केस को पंचकूला ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

खबरें और भी हैं...